पटना| पटना में बुधवार की सुबह कुहासे की वजह से दृश्यता 50 मीटर पर आ गई। बिहार में सबसे कम दृश्यता पटना में ही रही। इसके बाद दिनभर खिली धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान फिर से एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हवा तेज चलेगी तो कुहासा छंटेगा और अच्छी धूप होगी। इससे अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन हवा की गति कम रही तो कुहासा वायुमंडल में रहेगा और धूप का असर कम होगा। इससे ठंड अधिक लगेगी। हालांकि दक्षिण बिहार में ठंड से सुबह के समय कंपकपी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 28.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान बक्सर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा।
https://ift.tt/0ZLscvq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply