सुपौल के नगर पंचायत निर्मली कार्यालय परिसर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के उद्देश्य से RTPS (राइट टू पब्लिक सर्विस) काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। काउंटर का उद्घाटन मुख्य पार्षद दुलारी देवी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत, ललमनिया पंचायत के मुखिया अनिल आनंद, वार्ड पार्षद निशांत बोथरा, मनोज राम, माको देवी, नारायण दास, अरविंद कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को नगर क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी बताया। अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक नगर पंचायत निर्मली के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डों के नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे लोगों को समय, श्रम और धन की काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दिनभर कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे आमजन में नाराजगी रहती थी। RTPS काउंटर की सुविधा उपलब्ध हो जाने से लोगों को बड़ी राहत उन्होंने कहा कि अब नगर पंचायत निर्मली कार्यालय में ही RTPS काउंटर की सुविधा उपलब्ध हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी आवेदन अब यहीं लिए जाएंगे और यहीं से समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। नागरिकों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता मुख्य पार्षद दुलारी देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आरटीपीएस काउंटर की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित डाटा ऑपरेटर और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवेदनों का निष्पादन तय समय सीमा के भीतर किया जाए।
https://ift.tt/4rL8nuD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply