भास्कर न्यूज | गोपालगंज दियारा क्षेत्र के बराईपट्टी गांव में विष्णु सुगर मिल की ओर से आयोजित गन्ना कृषक गोष्ठी में बड़ी संख्या में गन्ना किसान जुटे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक, बेहतर उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन के प्रति जागरूक करना था। मिल प्रबंधन और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधी बातचीत कर उनके सवालों का समाधान किया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिल के महाप्रबंधक पी.आर. पनिकार ने कहा कि विष्णु सुगर मिल हमेशा से गन्ना किसानों के हित में कार्य करता रहा है और आगे भी हर संभव सहयोग देता रहेगा। इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए।कई किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने, खेतों तक पहुंच मार्गों की मरम्मत, पंप सेट और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई। मिल प्रबंधन ने किसानों द्वारा रखी गई सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।गोष्ठी में आए वरिष्ठ किसान नेता मिथलेश कुमार राय, मुखिया कृष्णा यादव,नारायण सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से उन्हें बहुत लाभ मिलता है। इससे खेती से जुड़ी नई जानकारी सीधे विशेषज्ञों से मिलती है और समस्याओं के समाधान भी निकालने में आसानी होती है।मिल प्रबंधन ने जानकारी दी कि विष्णु सुगर मिल दिसंबर के पहले सप्ताह से अपना पेराई सत्र शुरू करने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खेतों से गन्ना लाने के लिए परिवहन व्यवस्था, तोल केंद्र, भुगतान व्यवस्था सहित सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वैज्ञानिक पद्धति से गन्ना की खेती करें उन्होंने कहा कि खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उन्नत खाद, उन्नत बीज, बीज शोधन सामग्री और आधुनिक कृषि यंत्रों की आपूर्ति मिल की ओर से लगातार की जाती है। इसके अतिरिक्त, फसल की सही कीमत और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी मिल प्रबंधन प्रतिबद्ध है।महाप्रबंधक ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धति से गन्ना की खेती करें, ताकि उपज और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि खेती में उन्नत तकनीक अपनाने से किसानों को प्रति हेक्टेयर उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी मिल सकती है।गोष्ठी में आए गन्ना वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की बुवाई के उन्नत तरीके, रोग नियंत्रण, मिट्टी परीक्षण, उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, सिंचाई प्रबंधन और समय पर कटाई की तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने कहा कि रोगमुक्त बीज, संतुलित खाद एवं फसल के हर चरण में वैज्ञानिक निगरानी से गन्ना उत्पादन बढ़ता है और चीनी रिकवरी भी बेहतर होती है।
https://ift.tt/WUTiecO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply