DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीवान में साजिश के तहत गला रेत कर हुई हत्या, दोनों मृतकों की हुई पहचान

भास्कर न्यूज | सीवान शनिवार को जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर से पुलिस ने दो शव बरामद की थी। हालांकि दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों शव को पोस्टमार्टम करा कर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था। दोनों के परिजन रविवार की दोपहर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां शव की पहचान होने के बाद दहाड़ मार कर रोने लगे। मृत जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी अमरुद्दीन मियां का पुत्र आजाद उर्फ आफताब और गोपालगंज के सरेया गांव निवासी कामेश्वर राम का पुत्र अनिल कुमार राम था। दोनों दोस्त थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों के परिजनों से जानकारी ली। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि मृत आज़ाद पत्नी के रहते दूसरी औरत के साथ रहता था। जिसको लेकर घर में विवाद भी था प्रेम प्रसंग में ही हत्या हुई है। हालांकि दैनिक भास्कर ने स्थानीय स्तर से जानकारी इकट्ठा कर प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले की तहकीकात के बाद खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मामला प्रेम प्रसंग का सटीक पाया गया। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया की दोनों दोस्त थे। एक पत्नी के रहते दूसरी औरत के साथ नाजायज संबंध था। इसी कारण साजिश के तहत हत्या हुई है। हत्या के संबंध में दोनों महिलाओं से पूछताछ की जाएगी। हालांकि पहली बीवी से अभी तलाक नहीं हुआ है। दोनों औरतों के साथ संबंध रखता था। घर परिवार में भी इसी बात को लेकर लड़ाई थी।


https://ift.tt/18ZfGDo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *