DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल:आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, चालक मौके से फरार

सीवान नगर थाना क्षेत्र के पी देवी के समीप मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह घटना हुई, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी विजय साहनी के रूप में हुई है। विजय साहनी रोजी-रोटी की तलाश में सिवान आए हुए थे और यहां मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को किसी काम से पी देवी के समीप सड़क पार करते समय वे हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विजय साहनी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल विजय साहनी को उठाया और एंबुलेंस की मदद से सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है। उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन और फरार चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस घायल विजय साहनी के परिजनों को भी घटना की सूचना देने का प्रयास कर रही है।


https://ift.tt/gnpUKut

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *