![]()
सीलिंग कार्रवाई के कारण खाली हुए बैंकों के लॉकर:मेरठ के शास्त्रीनगर में खाते बंद कराने और लॉकर खाली कराने पहुंच रहे ग्राहक
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए 44 संपत्तियों को सील करने के आदेश के बाद से चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी जहां अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए प्रशासन से अपील करते हुए विरोध कर रहे हैं तो वहीं डॉक्टर बी अस्पताल बंद कर चुके हैं। इसी क्रम में शास्त्रीनगर के आसपास के क्षेत्र में जो बैंक की सीलिंग कार्रवाई की चपेट में आ रहे हैं उनके ग्राहक भी सुबह से ही बैंकों में पहुंच गए, कोई अपना लॉकर में रखा सामान निकालना चाहता है तो कोई अपना खाता बंद करने पहुंच रहा है। कई बैंक आए चपेट में
शास्त्री नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई बैंक और कुछ अन्य प्राइवेट बैंक भी जहां संचालित हो रहे हैं वह आवासीय भूमि है, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने सील करने का आदेश दिया है। इसके चलते ग्राहक सुबह से ही बैंक में पहुंच रहे हैं। जिस कारण बैंक का स्टाफ भी परेशान है। वहीं बैंक के मैनेजर लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर बैंक शिफ्ट भी होता है तब भी आपका खाता और आपका लाकर सुरक्षित रख रहेगा लेकिन फिर भी लोगों में इसको लेकर भी एक परेशानी है। लिखित आदेश तक रुकी सीलिंग
सुप्रीम कोर्ट में जो निर्णय कल सुनाया था उसका अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। इसलिए व्यापारियों द्वारा अभी तक आवास विकास के अधिकारियों को सीलिंग की कार्रवाई करने से रोका जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक कोई लिखित आदेश कोर्ट द्वारा इस संबंध में नहीं आता है वह इस कार्रवाई को नहीं होने देंगे। इसके लिए व्यापारियों ने सुबह से ही मार्केट में एकत्रित होकर एक बैठक भी की जिसमें विपक्ष के कुछ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। बंदी की भी घोषणा
सेंट्रल मार्केट की इस कार्रवाई के विरोध में मेरठ के संयुक्त व्यापार संघ में भी प्रतिभाग किया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष द्वारा आगामी 9 अप्रैल को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की घोषणा की गई है । उनका कहना है कि इस लड़ाई में सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा तभी जो प्रतिष्ठान व्यापारियों ने सालों मेहनत करके बनाए हैं उनको बचाने में कामयाब होंगे। ये प्रतिष्ठान सीलिंग की चपेट में स्कूल 1-अमेरिकन किड्स गुरुद्वारा रोड सैक्टर
2-ब्रेन्स रैनबो सैक्टर-पीएनबी स्कूल के बराबर आरटीओ रोड
3-दीवान द बेस सैक्टर-1 PNB बैंक के सामने आरटीओ रोड
4-MIET Kids सैक्टर-2 शास्त्रीनगर आरटीओ रोड
5-मिनाक्षी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 शास्त्री नगर
6-द गुरुकुलम G block शास्त्रीनगर कुटी रोड
7-MPGS kids सैक्टर 6 शास्त्रीनगर
अस्पताल
1-सैनफोर्ड हॉस्पिटल गुरूद्वारा रोड सैक्टर-2
2-डा॰ अशोक गर्ग क्लिनिक सैक्टर -2
3-डा॰ सौरभ तिवारी क्लिनिक-6
4-वर्धमान हॉस्पिटल सैक्टर-2
5-जनप्रिय हॉस्पिटल-शास्त्रीनगर
6-सुमित नर्सिंग होम-सैक्टर-6
7-कंसल डेन्टल क्लिनिक सैक्टर-6
बैंक्वट हॉल
1) रंगोली मंडप सेक्टर 7 शास्त्री नगर
2)रॉयल चैंबर सेक्टर 7 शास्त्री नगर
3) शांति पैलेस गुरुद्वारा रोड
4) अंपायर पैलेस सेक्टर 3 गुरुद्वारा रोड शास्त्री नगर
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply