भास्कर न्यूज | उजियारपुर बेलारी पंचायत के वयोवृद्ध खेमयू नेता एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सक्रिय सदस्य रामेश्वर सादा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा पार्टी का झंडा सम्मानपूर्वक ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई के मौके पर जिलामंत्री रामाश्रय महतो, अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, जिला कमिटी सदस्य दिनेश पासवान, शाखा सचिव जगदीश महतो, शिव प्रसाद सिंह, अशोक पुष्पम, अरुण कुमार, रामश्रेष्ठ दास उर्फ बटाऊ दास, अविनाश आदि थे।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply