DniNews.Live

सीपीआईएम कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली के लिए दिल्ली रवाना:24 मार्च को रामलीला मैदान में होगी भाजपा सरकार के खिलाफ रैली

भदोही से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव इंद्रदेव पाल ने बताया कि यह रैली उत्तर भारत के सभी राज्यों में आयोजित जन आक्रोश यात्राओं के समापन के बाद हो रही है। यह अभियान भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से कई मांगों को पूरा करवाने के लिए चलाया जा रहा है। पार्टी की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं की अधिसूचना वापस लेना, वीबी ग्राम जी को रद्द करना, विद्युत अधिनियम में संशोधन न करना, वितरण कंपनियों का निजीकरण न करना, क्रॉस-सब्सिडी वापस लेना, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करना, बीज विधेयक में संशोधन न करना और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करना शामिल है। जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। भदोही रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सीपीआई (एम) के जिला सचिव भानसिंह मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भाजपा दहाई अंक भी पूरा नहीं कर पाएगी और 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। इस अवसर पर अमृतलाल यादव, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, बेचूलाल बिंद, विजय पाल और हृदय लाल यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *