वैशाली में ससुराल से घर लौट रहे 35 साल के शख्स की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो साली की शादी से पैदल ही अपने घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर पलट गया। 15 मिनट तक ट्रैक्टर के पहियों के नीचे वो तड़पता रहा। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान राघोपुर प्रखंड के श्याम चंद गांव निवासी दीपक राय के बेटे दीनानाथ राय (35) के रूप में हुई है। वो मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ससुराल से लौट रहा था, ट्रैक्टर के नीचे दबा दीनानाथ राय के परिवार ने बताया कि, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वो अपने ससुराल शिवकुमारपुर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में अचानक एक ट्रैक्टर उसके ऊपर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दबा हुआ दिख रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पत्नी बोली- मेरी बहन की शादी में आए थे मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि, मेरी बहन की शादी थी। हम लोग 2 दिन से मेरे मायके में ही थे। इसी बीच कल रात 10:30 बजे उन्होंने मुझसे स्वेटर मांगा था। पत्नी को लगा वो घर चले जाएंगे इसलिए उसने देने से इनकार कर दिया था। उसने पत्नी को बोला कि घर नहीं जाना है। लेकिन वो नहीं माना और घर से निकल गया। इसके बाद मृतक सिक्स लाइन के किनारे से होते हुए पैदल अपने घर की ओर आ रहा था, मृतक के ससुराल में उसकी साली का कल गिरधारी मटकोर था और आज बारात है। पुलिस ने ट्रैक्टर को किया सीज वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को सीज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। रुस्तमपुर थाना इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैक्टर में नंबर प्लेट भी नहीं लगा था। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश है, जो ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
https://ift.tt/5AtQRy0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply