सीतामढ़ी के 54वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सीतामढ़ी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से शुरू हुई रोशनी की यह श्रृंखला पूरे जिले में उत्साह और उमंग का संदेश देती नजर आई। समाहरणालय परिसर में जगमगाया मुख्य कार्यक्रम मुख्य आयोजन समाहरणालय परिसर में हुआ, जहां सैकड़ों दिये प्रज्ज्वलित किए गए। रोशनी से नहाया परिसर बेहद मनमोहक दृश्य पेश कर रहा था। कार्यक्रम में शामिल थे, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) आशुतोष कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह,साथ ही कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी। दीपों की झिलमिलाहट ने स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के स्वागत का संदेश पूरे जिले में पहुंचा दिया। सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी छाया दीपोत्सव, अधिकारी–जनता ने मिलकर जलाए दीप केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी दीप प्रज्वलन का आयोजन पूरे उल्लास के साथ किया गया।स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग मिलकर पारंपरिक दीपों को सजाते और प्रज्वलित करते दिखे। दीपों से जगमगाते प्रखंड कार्यालयों और ग्रामीण इलाकों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। यह दीपोत्सव जिले के लोगों की समर्पण भावना और एकजुटता का प्रतीक बन गया। स्थापना दिवस विकास यात्रा का प्रतीक: UDC संदीप कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस केवल इतिहास का सम्मान नहीं, बल्कि विकास, समर्पण और जनभागीदारी की निरंतर यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव यह संदेश देता है कि सीतामढ़ी उजालों की तरह शांति, सौहार्द और विकास के मार्ग पर आगे बढ़े। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में दिखे उत्साह को सामूहिक संकल्प और एकजुटता का परिचायक बताया। बेहतर प्रशासन और जनकल्याण की नई प्रतिबद्धता का संकेत डीसी ने कहा कि यह दीपोत्सव आने वाले वर्षों के लिए बेहतर प्रशासन, मजबूत विकास और जनकल्याण की नई प्रतिबद्धता का संकेत है।जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों और जनता का आभार व्यक्त किया।
https://ift.tt/9FfADJd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply