DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतामढ़ी में ‘रोको-टोको’ अभियान तेज:4 दिनों में 9 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया

सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘रोको-टोको’ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात और अन्य यातायात नियमों की जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियम पालन के प्रति जागरूक किया गया, वहीं लापरवाही बरतने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई भी की गई। सुचारु यातायात सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और शहर में सुचारु यातायात सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस ने हर भीड़-भाड़ वाले इलाके में वाहनों की कड़ी जांच की। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही समझाया गया और आवश्यक होने पर जुर्माना भी लगाया गया। चार दिनों में कुल मिलाकर 9 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना वसूला जुर्माने की कार्रवाई भी इस अभियान में प्रभावी रही। बुधवार को अकेले 3 लाख 5 हजार रुपए का चालान काटा गया। इससे पहले सोमवार को 1 लाख 51 हजार, रविवार को 2 लाख 48 हजार 500 और शनिवार को 2 लाख 6 हजार रुपए की वसूली की गई थी। चार दिनों में कुल मिलाकर 9 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल लगातार हो रही इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल है, वहीं नियमों का पालन करने वालों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने अभियान के दौरान चालकों को केवल दंडित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के महत्व को भी समझाया। यातायात नियम जीवन सुरक्षा से जुड़े अहम नियम उन्होंने कहा कि यातायात नियम सिर्फ कानून नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा से जुड़े अहम नियम हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगे और पूरे जिले में सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था कायम रहे।


https://ift.tt/jnkgliy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *