DniNews.Live

सीतापुर में भैंसे के हमले से चरवाहे की मौत:आपस में लड़ रहे दो भैसों ने किया हमला, शांत कराने की कर रहा था कोशिश

सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के खनुवापुर गांव में गुरुवार शाम को एक चरवाहे की भैंसो के हमले में मौत हो गई। 60 वर्षीय रामबालक पुत्र गुरदयाल गुरुवार दोपहर बाद अपने दो पालतू भैंसा चराने के लिए खेतों में गए थे। देर शाम जब वह भैंसो को लेकर घर लौट रहे थे, तभी दोनों भैंसा आपस में लड़ने लगे। रामबालक ने उन्हें शांत कराने और अलग करने का प्रयास किया। इसी दौरान भैंसो ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने रामबालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने शव को घर ले जाकर ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *