DniNews.Live

सीतापुर में दो कारों की भिड़ंत, एक युवक की मौत:3 लोग घायल, एक लखनऊ रेफर; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में देर रात दो कारों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक आकाश तिवारी (25) की मौत हो गई। जबकि उनके साथ कार में सवार समेत 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हरगांव-सीतापुर मार्ग पर काली माता मंदिर, कल्याणपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, आकाश तिवारी पुत्र निवासी गड़ासा थाना पिसावां वर्तमान में अपने ननिहाल जोशी टोला, हरगांव में रह रहे थे। देर रात वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से सीतापुर से हरगांव लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर मोड़ के पास सामने से आ रही एक इनोवा कार से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में उनके साथ बैठे अंकुर पुत्र हरेराम निवासी जोशी टोला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। दूसरी ओर, इनोवा में सवार पलिया, लखीमपुर के रमेश सिंह, सत्यपाल सिंह, रामगोरी, खुशबू, महेंद्र सिंह, धनंजय सिंह और सीतादेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया। इनमें से रामगोरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य लोग सुरक्षित अपने घर लौट गए।
घटना की सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *