DniNews.Live

सीतापुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा:मारपीट में 7 लोग जख्मी, सामान भी तोड़ा, 8 के खिलाफ तहरीर


                 सीतापुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा:मारपीट में 7 लोग जख्मी, सामान भी तोड़ा, 8 के खिलाफ तहरीर

सीतापुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा:मारपीट में 7 लोग जख्मी, सामान भी तोड़ा, 8 के खिलाफ तहरीर

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां मोहल्ले के कई लोगों ने 12 से अधिक दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने और मोहल्ले के कई घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित लोगों ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामू पुत्र स्व मल्लाह ने आरोप लगाया है कि बीती बुधवार की रातवह अपने घर के पास खड़ा था। तभी गांव के कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ भी अभद्रता करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद लगभग 8-10 लोग एकत्र होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा मोहल्ले में मौजूद कई अन्य घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया तथा दरवाजे तोड़कर सामान भी क्षतिग्रस्त किया गया। प्रार्थना पत्र में कई आरोपियों के नाम भी दर्ज कराए गए हैं, जिनमें पंकज, अनमोल, गुंबर, टिंचू, संतोष, सूरज। नेतराम आदि सहित अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *