Breaking News

सीतापुर में अतिक्रमण से उजड़ीं झोपड़ियां:अफसरों से मांगे आवास, बेघरों को कांशीराम कॉलोनी में आवास देने का आश्वासन

सीतापुर में मंडी चौकी के समीप बेघर हुए परिवारों को आवास दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन को मांगपत्र सौंपा है। संगठन के संयोजक एवं किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में यह मांगपत्र तहसीलदार को दिया गया, जिसमें हरदोई चुंगी चौराहा सुंदरीकरण के चलते प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सुंदरीकरण अभियान के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल प्रभाव से इन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना चाहिए। इसके साथ ही ज्ञापन में काशीराम कॉलोनी की स्थिति की भी जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया कि काशीराम कॉलोनी में कई आवासों पर अवैध कब्जा है। कुछ लोग, जिनके पास पहले से निजी मकान हैं, उन्होंने भी कॉलोनी के मकानों पर कब्जा कर रखा है। वहीं, कई आवास किराये पर दिए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल पा रहा है।
तहसीलदार ने मांगपत्र प्राप्त करने के बाद पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीराम कॉलोनी में चिन्हित खाली पड़े आवासों को एक-दो दिन के भीतर पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवंटित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, तहसीलदार ने अवैध कब्जों की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का भरोसा दिया, ताकि पात्र गरीब और बेघर परिवारों को उनका हक मिल सके। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *