DniNews.Live

सीडीओ ने पतारा सीएचसी का निरीक्षण किया:बेड शीट गंदी देख लगाई फटकार, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले वेतन रोकने के दिए निर्देश

घाटमपुर के पतारा सीएचसी पहुंची कानपुर सीडीओ दीक्षा जैन ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा, बेड शीट गंदी देख बदलवाने की बात कही। उन्होंने चिकित्साधीक्षक से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की कहा है। यहां पर एक्सरे टेक्नीशियन समेत दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने दोनो के वेतन रोकने के निर्देश दिए है। मंगलवार शाम कानपुर सीडीओ दीक्षा जैन ने घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया है। इस दौरान यहां पर उपस्थित रजिस्टर में एक्सरे टेक्नीशियन अमन वर्मा समेत एक महिला कर्मचारी अरुणा साहू अनुपस्थित मिली है। सीडीओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार से दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए है। इसके साथ उन्होंने यहां पर लेबर रूम में पहुंचकर महिला डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं की संख्या के बारे में जाना है। इस दौरान यहां पर एक भी गर्भवती महिला नहीं मिली तो उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ अभिषेक कटियार से जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने को कहा है। सीडीओ दीक्षा जैन ने यहां पर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई है। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए दोनों कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए है। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा कानपुर सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि पतारा सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन समेत एक महिला कर्मचारी अनुपस्थित मिली है, दोनो के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्साधीक्षक डॉ अभिषेक कटियार को दिए गए है। इसके साथ सीएचसी परिसर में साफ सफाई रखने को कहा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *