DniNews.Live

सीएम योगी आज नोएडा आएंगे:इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे, 28 मार्च को पीएम मोदी को करना है उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। एयरपोर्ट का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद नोएडा एयरपोर्ट आएंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि.के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। सीएम की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम परियोजनाओं में से है। इसके निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार निगरानी होती रही है। नवंबर और दिसंबर में मुख्यमंत्री ने जेवर पहुंचकर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं भौतिक निरीक्षण किया था। इस दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया था। उद्घाटन की तिथि तय होते ही मुख्यमंत्री का नोएडा एयरपोर्ट का कार्यक्रम भी तय हो गया है। मुख्यमंत्री कल करीब 12 बजे के आसपास एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होंगी। कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनसभा में आने वालों के लिए बैठने से लेकर उनके रूट, पार्किंग की व्यवस्था, पेयजल आदि की सुविधा, सुरक्षा आदि पर चर्चा के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *