DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम फेस पर एनडीए के सुर बदले:नित्यानंद, रूडी और कुशवाहा का ऐलान अबकी बार फिर नीतीश कुमार

गहलोत की चुनौती का एनडीए नेताओं ने दिया जवाबएनडीए के नेताओं के शनिवार को सुर बदले। नित्यानंद राय, रुडी और उपेंद्र कुशवाहा ने एक सुर में कहा- सीएम नीतीश ही होंगे। इससे एनडीए का रुख स्पष्ट हो गया है। अबतक मोदी और शाह कह रहे थे- एनडीए नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। ये बयान राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सवाल का जवाब भी माना जा रहा है। जिसमें उन्होंने पूछा था- एनडीए का सीएम फेस कौन है। नीतीश रहेंगे तो विकास होगा
श्रीनगर (मधुबनी) केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने साफ कहा कि चुनाव बाद अगर एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। राय ने कहा- राज्य में नीतीश कुमार की सरकार रहेगी, तभी विकास की रेल दौड़ेगी। नित्यानंद की बातों से यह लगभग स्पष्ट है कि जीत के बाद भी कमान नीतीश कुमार को ही सौंपी जाएगी। नित्यानंद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की ताकत विकास में लगनी चाहिए। न कि विनाश में। उन्होंने कहा- देश को जवाहरलाल और जिन्ना ने नहीं बांटा। राय ने कहा कि बिहार और देश को तेजस्वी जैसे भ्रष्टाचारी नहीं, बल्कि गोमाता की रक्षा करने वाले नेता चाहिए। उन्होंने कहा, देश और प्रदेश को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जैसे नेता चाहिए। जो गरीबों को भूखे सोने नहीं देते। परखा हुआ चेहरा हैं नीतीश
छपरा (सारण) के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है, लेकिन यह कहीं दिखाई नहीं देते। रुडी ने कहा- तेजस्वी का नाम आते ही लोगों को लालू प्रसाद याद आ जाते हैं। लालू का चेहरा सामने आते ही नीतीश कुमार का खिला हुआ चेहरा नजर आता है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गले में फंदा लटका है, वे किसी भी दिन गिरफ्तार हो सकते हैं। रुडी ने कहा कि एनडीए के पास एक स्वच्छ और परखा हुआ चेहरा है- नीतीश कुमार। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीएम चेहरे को लेकर कोई विवाद ही नहीं है। यह तय है चुनाव बाद नीतीश फिर से सीएम बनेंगे। इधर भी रुख बदला… चला माफी मांगने का दौर
रामवृक्ष सदा के बयान पर तेजस्वी बोले- गलती हुई, मैं माफी मांगता हूंरामवृक्ष से जो गलती हुई, उसके लिए मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। जब सदन में मुझे भाजपा नेता गालियां दे रहे थे, तो सदा सबसे आगे खड़े हो उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे।राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को गोगरी और अलौली में जनसभाएं की। अलौली में उन्होंने मौजूदा विधायक और राजद प्रत्याशी रामवृक्ष सदा से हुई गलती के लिए जनता से तीन बार माफी मांगी। तेजस्वी ने कहा- रामवृक्ष से जो गलती हुई, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। विधायक रामवृक्ष सदा ने भी मंच से अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि उनका किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं था। हाल ही में सदा का एक ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में वह कहते सुने गए कि एक समुदाय हमें वोट नहीं देता, वह लालू और तेजस्वी को देता है, हम खुशामद करने नहीं जाएंगे। इस बयान से उस समुदाय में आक्रोश फैल गया और कई जगह चुनाव में सदा का विरोध शुरू हो गया। यह मामला तेजस्वी यादव तक पहुंचा। मिथिला की पहचान पाग के अपमान पर माफी मांगता हूं: धर्मेंद्र प्रधानमिथिला की सांस्कृतिक भावनाओं को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मिथिला के स्वाभिमान का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।दरभंगा के अनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के प्रचार कार्यक्रम में हुई घटना पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा- मैं यहां की भाजपा विधायक केतकी सिंह की नादानी और नासमझी के लिए दरभंगा की जनता से माफी मांगता हूं। प्रधान ने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मिथिला पाग के सम्मान को विशेष महत्त्व देते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि समस्तीपुर की सभा में पीएम ने पाग धारण कर मिथिला की गौरवशाली परंपरा का आदर किया था। कहा कि भाजपा हमेशा मिथिला की संस्कृति, भाषा व परंपरा के सम्मान की पक्षधर रही है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे: उपेंद्र कुशवाहा
डुमरांव में एनडीए की सभा में रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह सूर्य पूरब से निकलना तय है, उससे ज्यादा बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना भी तय है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। एनडीए इस बार 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। हर जाति वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कुशवाहा ने शाहाबाद क्षेत्र के 22 एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान किया। आंचल फैला बेबी कह रहीं… इस बार भूल-चूक माफ कीजिएगा
मुजफ्फरपुर बोचहां से जदयू उम्मीदवार बेबी कुमारी ने चुनावी सभाओं में हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगते हुए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा- हमसे जो भी गलती हुई होगी, उस भूल-चूक को माफ कीजिएगा। बेबी कुमारी हर सभा में आंचल फैलाकर जनता से माफी मांगने के बाद ही अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बनीं, तो कुछ विकास कार्य रुक गए। इस बार बचे हुए सारे काम पूरे करेंगे। विकास में कोई बाधा नहीं आएगी।


https://ift.tt/inDUAmx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *