मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वार्षिक रिपोर्ट (वर्ष 2024-25) का लोकार्पण किया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने उन्हें प्रतिवेदन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग की वर्ष भर की गतिविधियां और उपलब्धियां बताईं। आयोग के भ्रमण एवं निरीक्षण, सुनवाई कार्यक्रम, राज्य भर में बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह एवं शीघ्र शुरू की जा रही ऑनलाइन शिकायत प्रणाली आदि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आयोग के प्रतिवेदन की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के करोड़ों बच्चों के हित में इसी तरह आगे भी कार्य करते रहें। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह ‘गांधीजी’, आयोग के सदस्य डॉ. हुलेश मांझी, संगीता ठाकुर, डॉ. ज्योति कुमारी, शीला पंडित, डॉ. सुग्रीव दास, राकेश कुमार सिंह, सचिव वन्दना कुमारी मौजूद रहीं।
https://ift.tt/r94yLjp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live