DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम नीतीश कल राजगीर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन:सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियां जोरों पर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ऐतिहासिक राजगीर नगरी में एक बार फिर सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दोपहर तीन बजे स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में राजगीर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस वार्षिक आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उद्घाटन समारोह में प्रदेश की सरकार के वरिष्ठ नेताओं की भव्य उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मंच पर विराजमान होंगे। इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण कुमार शंकर भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। जन प्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ ही क्षेत्र के कई विधायक इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इनमें हरिनारायण सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, कौशल किशोर और रुहेल रंजन प्रमुख हैं। विधान परिषद की सदस्य रीना देवी, नीरज कुमार और नवल किशोर यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी और राजगीर नगर परिषद की मुख्य पार्षद जीरो देवी की उपस्थिति भी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेगी। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा राजगीर महोत्सव बिहार के पर्यटन कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। पुराने मगध साम्राज्य की राजधानी रहे इस शहर में हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम करता है, बल्कि राज्य और देश भर से पर्यटकों को आकर्षित भी करता है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, इस बार के महोत्सव में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है। तैयारियां चरम पर स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में मंच की साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात एक कर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक मंडलियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों की तैयारी पूरी कर ली है।


https://ift.tt/Nm29Zio

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *