गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नगर में बन रही सीएम ग्रिड सड़क का जायजा लेने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और महापौर मंगलेश श्रीवास्तव पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा काम में सुधार के साथ साथ तेजी लाने का निर्देश दिए। धीमी रफ्तार पर ठेकेदार को चेतावनी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि निर्माण कार्य की गति धीमी है। इस पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। सड़क किनारे ग्रीनरी और पेंटिंग के निर्देश महापौर ने सड़क को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए दोनों तरफ हरियाली लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क किनारे बनी दीवारों पर पेंटिंग कराने को भी कहा गया, ताकि क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ सके। ठेला लगाने पर सख्ती नगर आयुक्त ने साफ निर्देश दिया कि सड़क के दोनों किनारों पर ठेले या दुकानें न लगने दी जाएं। इससे सड़क पर अतिक्रमण नहीं होगा और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को भी सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सड़क को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि समय पर काम पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Leave a Reply