भागलपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक प्रसाद ने शनिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और प्रबंधन व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण खामियां देखा। जिन पर सिविल सर्जन ने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डॉ. अशोक प्रसाद ने सबसे पहले अस्पताल कैंपस का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने आउटडोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, कोल्ड चेन, दवा वितरण कक्ष, डेंटल टेबल और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने सफाई और कुछ सेवाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। गायब कर्मियों ने अस्पताल प्रभारी नीलम कुमारी भी थीं सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मियों की भूमिका और उनकी उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी मौके से अनुपस्थित पाए गए, जिसमें अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नीलम कुमारी भी शामिल थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए उनके दो दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। उन्होंने दवा भंडार (स्टोर) की भी जांच की और वहां पाई गई कमियों को दूर करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। डॉ. प्रसाद ने कहा कि जहां-जहां कमियां मिली हैं, उन्हें तुरंत सुधारना होगा।अवैध वसूली के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन यदि ऐसा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में उपलब्ध है, लेकिन ऑपरेटर नहीं होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से ऑपरेटर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
https://ift.tt/BrNbtM5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply