DniNews.Live

सिलेंडर महंगाई पर सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, विधानसभा घेरा:हाथों में सिलेंडर के कटआउट लेकर जताया विरोध, कीमत घटाने की मांग तेज


                 सिलेंडर महंगाई पर सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, विधानसभा घेरा:हाथों में सिलेंडर के कटआउट लेकर जताया विरोध, कीमत घटाने की मांग तेज

सिलेंडर महंगाई पर सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, विधानसभा घेरा:हाथों में सिलेंडर के कटआउट लेकर जताया विरोध, कीमत घटाने की मांग तेज

राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा के सामने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों में सिलेंडर के कटआउट लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर एकत्र हुए और जमकर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वही सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए। ‘सिलेंडर महंगा, आम जनता परेशान’ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उनका आरोप है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर महंगा होने का असर सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कारण अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। किल्लत से बढ़ी मुश्किलें छात्र सभा के सदस्यों ने यह भी कहा कि कई जगहों पर सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इससे खासकर मध्यम और गरीब वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शन के अंत में सपा छात्र सभा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *