DniNews.Live

सिलेंडर चौराहे पर सपा का प्रदर्शन:गैस किल्लत के विरोध में सिलेंडर पर माला चढ़ाई, नारेबाजी कर सरकार को घेरा

कानपुर के रावतपुर स्थित सिलेंडर चौराहे पर बुधवार शाम समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने गैस किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पर माला चढ़ाकर और थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर बैठकर विरोध जताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। विधायक कार्यालय के बाहर जताया विरोध सपा के जिलाध्यक्ष ग्रामीण सौरभ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शाम करीब 5 बजे सिलेंडर चौराहे पर पहुंचे। यहां बने प्रतीकात्मक सिलेंडर पर पहले माला चढ़ाई गई, इसके बाद कार्यकर्ता अपने साथ लाए सिलेंडर पर भी माला चढ़ाकर विरोध जताने लगे। इस दौरान “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए। गैस किल्लत से परेशान जनता का उठाया मुद्दा सौरभ सिंह ने कहा कि गैस किल्लत के कारण आम लोग परेशान हैं और घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। इससे लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने फर्रुखाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई, ऐसे मामलों में सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए। पांच मांगों का सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने रावतपुर थाना प्रभारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें गैस किल्लत को जल्द खत्म करने और आम लोगों को राहत देने की मांग प्रमुख रही। सपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। पुलिस ने संभाली स्थिति रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका ज्ञापन लेकर उन्हें समझाया गया, जिसके बाद सभी शांतिपूर्वक वापस लौट गए। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *