DniNews.Live

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी:CSJMU में विदेशी भाषाओं के साथ हाईटेक लैब में सुधरेगा कम्युनिकेशन; एडमिशन शुरू

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज’ ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां छात्र हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ फ्रेंच और जर्मन जैसी विदेशी भाषाएं भी सीख सकेंगे। खास बात यह है कि छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘लैंग्वेज लैब’ भी तैयार की गई है। बीए ऑनर्स से लेकर सर्टिफिकेट कोर्स तक के विकल्प स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के तहत अलग-अलग विषयों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। छात्र बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी और बीए (ऑनर्स) हिंदी में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बीए कॉम्बिनेशन में भी विभिन्न विषयों को चुनने की आजादी दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों के लिए एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी और एमए संस्कृत के कोर्स उपलब्ध हैं। विदेशी भाषाओं का भी क्रेज, मिलेंगे शॉर्ट टर्म कोर्स आज के दौर में विदेशी भाषाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान में फ्रेंच और जर्मन भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। ये कोर्स उन छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं जो भविष्य में मल्टीनेशनल कंपनियों या टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इन कोर्सेस के माध्यम से छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भाषा की पकड़ मजबूत कर सकेंगे। हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक भाषा लैब विश्वविद्यालय ने भाषा सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्ट आधारभूत ढांचा विकसित किया है। यहां नेशनल लेवल की शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ एक मॉडर्न ‘भाषा लैब’ भी है। इस लैब का उद्देश्य छात्रों के उच्चारण, बोलने के तरीके और संचार कौशल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करना है। योग्य शिक्षकों की टीम छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने पर ध्यान दे रही है। प्रवेश के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क जो छात्र इन पाठ्यक्रमों में रुचि रखते हैं या प्रवेश से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी चाहते हैं, वे सीधे संबंधित शिक्षकों से बात कर सकते हैं। संस्थान ने जानकारी के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *