सिमरन साहनी फिक्की फ्लो लखनऊ की नई चेयरपर्सन:किरण बेदी की मौजूदगी में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
![]()
सिमरन साहनी फिक्की फ्लो लखनऊ की नई चेयरपर्सन:किरण बेदी की मौजूदगी में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम फ़िक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित किए गया । इस खास आयोजन ने शहर की सामाजिक और कॉरपोरेट महिलाओं का एक मंच रहा । इस अवसर पर सिमरन साहनी को वर्ष 2026-27 के लिए 12वीं चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर स्थित ताज होटल में किया गया, जहां देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने इंटरएक्टिव सेशन में अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ता पर विशेष जोर दिया। सुधार की सोच ने उन्हें एक अलग पहचान दी डॉ. बेदी ने अपने पुलिस करियर के कई अहम किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सख्ती के साथ सुधार की सोच ने उन्हें एक अलग पहचान दी। उनका कहना था कि केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। तिहाड़ जेल में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कई कुख्यात अपराधी बंद थे। उन्होंने जेल में सुधारात्मक पहलें शुरू कीं, जिनमें कैदियों को भगवद गीता उपलब्ध कराना, बेहतर भोजन व्यवस्था और मेडिटेशन शामिल था।इन प्रयासों का असर जल्द ही दिखाई देने लगा। कैदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया और जेल के बाहर भी अपराधों में कमी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि स्थायी बदलाव केवल सुधार की सोच से ही संभव है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर चर्चा कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में मौजूद रहीं। वहीं, निवर्तमान चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने नई टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘रेडियो परवाज़’ पहल की भी चर्चा हुई । FICCI FLO ने 10 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लेने की घोषणा भी की। समारोह में Apollo Hospitals के सहयोग से ‘अपोलो प्रिविलेज कार्ड’ का अनावरण भी किया गया, जिसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कार्यक्रम को ईको-फ्रेंडली तरीके से आयोजित किया गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
