सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में 21 मार्च की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उसका-मोहाना रोड पर बारोहिया खालसा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिवकुमार पुत्र प्रसाद, निवासी ग्राम गनेरा, थाना उसका के रूप में हुई है। घायलों में सलमान बंजारा (22) और बंसी (26) शामिल हैं। तीनों महादेवा से एक ही कार में सवार होकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारोहिया खालसा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवकुमार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सलमान बंजारा की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज नौगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी बंसी को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply