DniNews.Live

सिद्धार्थनगर में चाकूबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद, युवक को भेजा जेल

सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। 30 मार्च को हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर अहमद अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी बसडीला मोदीनानकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की देर रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच गांव निवासी अशफाक पर समीर अहमद अंसारी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 1 अप्रैल 2026 को पथरा बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। सीओ इटवा प्रवीण प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक उदयनाथ मिश्रा, कांस्टेबल अनुपम मौर्य और कांस्टेबल अमरनाथ यादव शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव में फैले भय के माहौल में कमी आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *