DniNews.Live

सिद्धार्थनगर में खेल छात्रावास के लिए चयन ट्रायल्स:बालक-बालिकाओं हेतु 23 मार्च से होंगे शुरू

सिद्धार्थनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल्स 23 मार्च से शुरू होंगे। ये ट्रायल्स वर्ष 2026-27 सत्र हेतु 12 वर्ष से कम और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को ‘खेल साथी पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार, 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में जिमनास्टिक और तैराकी खेलों के लिए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में ट्रायल्स होंगे। वहीं, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों में ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर के ट्रायल्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 27 मार्च को बालक वर्ग के लिए और 28 मार्च को बालिका वर्ग के लिए निर्धारित हैं। मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ियों की टीम बनाकर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों के छात्रों को अधिक संख्या में ट्रायल्स में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। विभिन्न खेल संघों और प्रशिक्षकों से भी ट्रायल्स को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने और ट्रायल्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है, ताकि वे खेल छात्रावास में स्थान प्राप्त कर सकें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *