भास्कर न्यूज |सिकटा लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे सिकटा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। रविवार को रसियाव-रोटी के बाद व्रतियों की नजर अब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पर टिकी है। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर सजावट का काम पूरा हो गया है। व्रती आज शाम ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे। घाटों पर छठ गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। कई घाटों को रंगीन बिजली बल्बों, पंडालों, रोलर गेटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्थानीय छठ पूजा समितियों के सदस्य मजदूरों के साथ लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासन के निर्देश पर कई घाटों पर नियंत्रण कक्ष और ध्वनि विस्तारक यंत्र की भी व्यवस्था की गई है। घरों में महिलाएं पूजन सामग्री की तैयारी में जुटी हैं। घर-घर में प्रसाद बनाने और अर्घ्य की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं, छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सीओ अशोक कुमार, बीडीओ अजीत कुमार रौशन, सिकटा थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य, कंगली थानाध्यक्ष एम. लाडले, बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास और गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील छठ घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ताकि लोक आस्था के इस महापर्व का आयोजन श्रद्धा और शांति के साथ संपन्न हो सके।
https://ift.tt/9AW8TIa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply