तेतरिया | तेतरिया प्रखंड क्षेत्र की मधुआहां वृत्त पंचायत के महमदपुर सागर गांव के 95 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं। कुल कृषि योग्य भूमि यहां 350 एकड़ के करीब है।जिसमें मक्का, गेहूं, धान एवं आलू की खेती बड़े पैमाने पर किसान करते हैं, लेकिन आज तक इस गांव में सरकारी नलकूप की व्यवस्था नहीं की गई। सिंचाई के लिए यहां के किसान निजी बोर्डिंग के माध्यम से सिंचाई करते हैं। सरकारी सिंचाई की सुविधा न में लेकर कारण इन लोगों के फसल की पैदावार में लागत अधिक पड़ती है। इससे किसानों को नुकसान होता है। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें 8986108645 पर व्हाट्सएप कीजिए आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी महमदपुर गांव में नलकूप की व्यवस्था नहीं की गई। आखिर सिंचाई की व्यवस्था के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है फिर भी इतने बड़े रकवे में सरकारी सिंचाई की सुविधा न होना बड़ा सवाल पैदा करता है। ग्रामीण अभिषेक कुमार, नरेश राय, उमेश राय, मुनटुन कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों के क्षेत्र का मुख्य पैदावार मक्का एवं गेहूं है। इसकी खेती सिंचाई के बिना नहीं हो सकती है। सिंचाई के लिए निजी बोरिंग का सहारा लेना पड़ता है। जिसमें अधिक खर्च होता है।
https://ift.tt/oFDTvJP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply