DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सार्वजनिक उपयोग का आरओ प्लांट प्राइवेट क्लीनिक में लगवाया:नगर परिषद अध्यक्ष पर नियमों के उल्लंघन का आरोप,पार्षदों-स्थानीय लोगों में नाराजगी

जमुई नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए जा रहे आरओ प्लांट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष ने सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित एक आरओ प्लांट को अपने घर के पास स्थित एक निजी क्लीनिक के अंदर स्थापित करवा दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी की देखरेख में लग रहे प्लांट कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता की देखरेख में शहर के 30 वार्डों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दर्जनों आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।इसी क्रम में एक आरओ प्लांट को निजी क्लीनिक में स्थापित किए जाने से वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई है। उन्होंने इस कदम को नियमों का उल्लंघन बताया है।मामला सामने आने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम उर्फ लोको मियां ने सफाई देते हुए कहा कि आरओ “गलती से” निजी क्लीनिक में लग गया था और उसे जल्द ही वहां से हटाकर सार्वजनिक स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद कई वार्ड पार्षदों ने सार्वजनिक संसाधनों के उपयोग में पारदर्शिता की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


https://ift.tt/M4Gnyqj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *