DniNews.Live

सादाबाद सीट पर कौन मजबूत, वर्तमान या पूर्व विधायक?:सपा से आपकी पसंद कौन रहेगा, बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं आप

दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायक या कोई और। इस सर्वे में भाग लेकर आप बताइए। हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट पर आप वर्तमान विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी को फिर से उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या फिर कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। सपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहते हैं– पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत मुरसान अध्यक्ष देशराज सिंह या सत्यवीर सिंह। बसपा से डॉ. अविन शर्मा या कोई और। जिले की सबसे हॉट सीट पर नजर सादाबाद विधानसभा सीट हाथरस जिले की सबसे हॉट सीट है। पिछली बार इस सीट से भाजपा से प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय चुनाव लड़े थे, लेकिन रालोद के प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने उन्हें 6,437 वोट से चुनाव हरा दिया था। हालांकि उनके चुनाव हारने की एक वजह उनकी अस्वस्थता भी थी। 2017 में बसपा ने जीत दर्ज की थी इससे पहले साल 2017 का चुनाव बसपा से इस सीट से रामवीर उपाध्याय लड़े थे और वह जीते थे। 2022 का चुनाव बसपा से डॉ. अविन शर्मा लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। अभी चुनाव होने में 1 साल का समय है, लेकिन सबसे ज्यादा चुनावी शोर इसी सीट पर है। विधायक के अलावा भी टिकट के कई दावेदार राष्ट्रीय लोकदल से प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी वर्तमान विधायक होने की वजह से जहां रालोद से टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हैं। वहीं इसके साथ-साथ पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र चौधरी और प्रवीण पोनियां भी रालोद से टिकट के प्रमुख दावेदार हैं। सपा से पूर्व विधायक की दावेदारी मजबूत सपा से यहां पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। इसके अलावा देशराज सिंह, सत्यवीर सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं। देवेंद्र अग्रवाल वर्ष 2012 में इस सीट से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा पिछले चुनाव में बसपा से चुनाव लड़े डॉ. अविन शर्मा भी बसपा के सबसे मजबूत संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं। यह सभी राजनेता लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और खुद को जनता के बीच में जाकर उम्मीदवारों की तरह पेश कर रहे हैं। सीमा उपाध्याय की भी बढ़ी सक्रियता
इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय भी इस क्षेत्र में लगातार अपने कार्यक्रम कर रही हैं और उनकी बेहद सक्रियता ने भी इस सीट पर राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी हैं। अभी सीमा उपाध्याय इस सीट से चुनाव लड़ेंगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। बहरहाल, चुनाव होने से 1 साल पहले से ही सादाबाद विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। माना जा रहा है कि हाथरस जिले में सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला आने वाले विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर होगा। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी।
इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं– लिंक अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो– पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें।- लिंक

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *