Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को पैसे वापस दिलाए:मिर्जापुर पुलिस ने जिगना और कछवां में 83 हजार की कराई वापसी


                 साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को पैसे वापस दिलाए:मिर्जापुर पुलिस ने जिगना और कछवां में 83 हजार की कराई वापसी

साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को पैसे वापस दिलाए:मिर्जापुर पुलिस ने जिगना और कछवां में 83 हजार की कराई वापसी

मिर्जापुर पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों को उनकी ठगी गई धनराशि का एक बड़ा हिस्सा वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। जिगना और कछवां थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में कुल 83 हजार रुपये से अधिक की रकम पीड़ितों के खातों में लौटाई गई। पहला मामला जिगना थाना क्षेत्र का है, जहां 19 जनवरी 2026 को अंतिम यादव ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, यूपीआई के माध्यम से उनसे 29,220 रुपये की ठगी की गई थी। साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23,220 रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई। इस पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। दूसरा मामला कछवां थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी फल विक्रेता दीपक कुमार सोनकर से जुड़ा है। उनसे संतरे की सप्लाई के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी की गई थी, जिसे तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराया गया था। दीपक कुमार सोनकर ने घटना के बाद साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कछवां की साइबर सेल टीम ने जांच के दौरान 60,463 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की। इन दोनों मामलों में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और संबंधित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने मिर्जापुर पुलिस और साइबर टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस ने पीड़ितों को साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही, उन्हें अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *