DniNews.Live

सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR:पीड़िता बोली- 3 साल तक होटल में शोषण किया, अबॉर्शन टैबलेट खिलाई

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के डॉक्टर बहनोई पर नर्स ने रेप की FIR दर्ज कराई है। वह उनके हॉस्पिटल में ही काम करती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉ. जैद ने तीन सालों तक उसका होटल ले जाकर शोषण किया। कई बार उसे अबॉर्शन की दवाएं भी खिलाईं। पीड़िता की दर्ज FIR के मुताबिक, डॉक्टर उसे नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और रामपुर जैसे शहरों के होटल में ले गया। नर्स की मां ने डॉक्टर के पिता से शिकायत की, जिसके बाद वो गाली-गलौज करने लगा। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। अब पूरा मामला विस्तार से… नर्स को दवा देकर बेहोश किया पीड़िता मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। नखासा के मोहल्ला दीपा सराय के गैरतपुरा निवासी डॉ. जैद का गंवा रोड में बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया, वह 7 दिसंबर, 2022 को बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में नर्स की नौकरी ज्वाइन की। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर जैद उस पर बुरी नजर रखने लगा। 15 सितंबर, 2022 को अस्पताल में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। डॉ. जैद अस्पताल के ऊपर बने उसके रूम में आए। उसे दवा देकर चले गए। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। शिकायत पर नौकरी से निकालने की धमकी दी अगले दिन सुबह डॉक्टर ने नर्स को अश्लील तस्वीरें दिखाईं। उससे कहा कि अगर शिकायत की तो नौकरी से निकाल कर तस्वीरें वायरल कर दूंगा। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर उसे तीन साल तक ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। डॉक्टर ने आखिरी बार 19 अगस्त, 2024 तक उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह नौकरी छोड़कर मुरादाबाद में काम करने लगी। डॉक्टर के पिता ने गाली देकर भगाया पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर, 2023 को उसे अस्पताल बुलाया गया। उसके साथ संबंध बनाकर गर्भ निरोधक दवाएं खिलाई गईं। पीड़िता ने अपनी मां को 3 साल तक की पूरी आप बीती बताई। जब मां ने डॉक्टर के पिता मोहम्म्द असलम से शिकायत की, तो उन्होंने गालियां देकर भगा दिया। बर्क बोले- मेरा डॉक्टर से रिश्ता नहीं वहीं, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया- मेरा डॉ. जैद से मौजूदा समय में कोई रिश्ता नहीं है। मेरी बहन का उनसे डेढ़ साल पहले तलाक हो गया है। ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी
आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *