DniNews.Live

सांसद नदवी ने रामपुर के गांवों का दौरा किया:शोक संतप्त परिवारों से मिले, ईद मिलन में भाईचारे का संदेश दिया

रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ईद मिलन समारोहों में शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया। सांसद के दौरे की शुरुआत अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम जटपुरा से हुई। यहां उन्होंने रईस प्रधान की पुत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे पिपलिया जट पहुंचे और एडीओ पंचायत गुफ्फार हुसैन के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इसके बाद सांसद थाना मिलक खानम क्षेत्र के ग्राम बमना पहुंचे, जहां उन्होंने समीर के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। माटखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में मुनाब्बर हाजी के निधन पर भी उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की गई।शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने कई गणमान्य व्यक्तियों के निवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।
इनमें रिटायर्ड जज खलील अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना, पूर्व विधायक अफरोज खान, कांग्रेस नेता मुतीउर रहमान बब्लू और अब्दुल सलाम शामिल थे।सांसद जुठिया गांव में अय्यूब के निवास पर आयोजित ईद मिलन में भी शामिल हुए। अंत में उन्होंने नगरपालिका प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल सलाम के पहाड़ी गेट स्थित बाग में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत की।इस अवसर पर सांसद नदवी ने कहा कि रामपुर की भूमि हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक रही है, जिसे बनाए रखना आवश्यक है।इस दौरे के दौरान मौलाना असलम जावेद कासमी, महबूब अली पाशा, अतर खान, याकूब खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *