रामपुर जिले में ईद का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शाहबाद गेट स्थित प्रमुख ईदगाह पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोगों से गले मिलकर बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया। नमाज के उपरांत सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ की है। सांसद नदवी ने अशांति वाले क्षेत्रों में शांति और लोगों के बीच भाईचारा कायम रहने की कामना की। उन्होंने लोगों से प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील भी की। शाहबाद गेट स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भी हजारों लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद के इस अवसर पर जिले में आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने खुशियां साझा कीं और देश में शांति, तरक्की तथा खुशहाली के लिए दुआ की। पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण ईद का यह पर्व रामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसने सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply