सांसद के एल शर्मा आज से अमेठी और रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे। दौरे के पहले दिन, सांसद सुबह 11 बजे गौरीगंज स्थित विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित ‘दिशा बैठक’ की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 2 बजे, वे केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित करेंगे। इसके बाद, दोपहर 3 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सांसद विकास निधि से स्थापित ओपन जिम और हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे तक अमेठी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद, सांसद शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक रायबरेली में जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम वे रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में करेंगे। अगले दिन, सांसद सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज पहुंचेंगे और ‘राजीव गांधी सभागार’ में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे वे न्याय पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ सांगठनिक बैठक करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक सांसद अमेठी क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद, वे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply