मुरादाबाद में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग दुकानदार की जान चली गई। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। जिससे बुजुर्ग दुकानदार खजान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद शहर के चंद्रनगर सिविल लाइंस में शनिवार सुबह हुआ। इसमें घायल हुए खजान सिंह ने रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंद्र नगर निवासी खजान सिंह ( 65 साल) की चंद्रनगर में ही प्लास्टिक और हैंडलूम की दुकान है। शनिवार सुबह वह घर से दुकान के लिए निकले थे।
पैरालिसिस अटैक होने की वजह से खजान सिंह ठीक से चल नहीं पाते थे। वो झड़ी के सहारे धीरे-धीरे चलते थे। रविवार सुबह वह घर से निकले थे। कुछ दूरी चलने के बाद ही रास्ते में एक सांड मिला तो वो सड़क किनारे खड़े हो गए और सांड के जाने का इंतजार करने लगे। घटना की CCTV फुटेज में दिख रहा है कि घटना से पहले सांड सड़क किनारे खड़ा था। एक महिला और युवक ने उसे पानी डालकर हटाने की कोशिश की। इसी पर सांड भड़क गया और गुस्साए सांड ने कुछ दूरी पर खड़े खजान सिह को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया।
इससे खजान सिंह गंभीर रूप से घायल हो। वो इसी हाल में सड़क पर तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। गंभीर हालत में घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। कांठ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चला। लेकिन बुजुर्ग खजान सिंह को बचाया नहीं जा सका।
हादसे के बाद मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या निगम की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है।घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की पशु पकड़ दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवारा सांड को पकड़ लिया। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिर्फ हादसे के बाद कार्रवाई करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। शहर के मंडी समिति क्षेत्र समेत कई इलाकों में आवारा पशुओं के झुंड के झुंड सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है। मुरादाबाद शहर में आवारा सांडों की वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो नगर निगम प्रशासन और न पशुपालन विभाग इस ओर ठोस कदम उठा पा रहे हैं। चंदन नगर की यह घटना एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे को सामने ले आई है।
https://ift.tt/LQWl9aq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply