मुरादाबाद में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे बुजुर्ग खजान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। चंद्र नगर निवासी खजान सिंह (65 साल) की चंद्रनगर में ही प्लास्टिक और हैंडलूम की दुकान है। शनिवार सुबह वह घर से दुकान के लिए निकले थे। जैसे ही वो अपने घर की गली से निकलकर सड़क पर पहुंचे, एक सांड उनके पास आकर खड़ा हो गया। उन्होंने अपनी छड़ी से उसे भगाने की कोशिश की। लेकिन, सांड नहीं हटा। ये देखकर पास की एक महिला मदद के लिए आई। उसे सांड पर पानी फेंका। फिर भी वो नहीं हटा। यह देखकर बुजुर्ग कुछ दूरी पर किनारे की ओर खड़े हो गए। तभी एक युवक भी आगे आया और सांड पर पानी फेंकने लगा। इससे सांड भड़क गया और पीछे मुड़कर बुजुर्ग को सींग से करीब 5 फीट उठाकर पटक दिया। उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना मुरादाबाद शहर के चंद्रनगर सिविल लाइंस में शनिवार सुबह की है। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। सिलसिलेवार 4 तस्वीरें देखिए- पैरालिसिस अटैक से ठीक से चल नहीं पाते थे
बुजुर्ग रोज की तरह शनिवार सुबह घर से निकले थे। पैरालिसिस अटैक होने की वजह से खजान सिंह ठीक से चल नहीं पाते थे। वो छड़ी के सहारे धीरे-धीरे चलते थे। CCTV में दिख रहा है कि घटना से पहले सांड सड़क किनारे खड़ा था। एक महिला और युवक ने उसे पानी डालकर हटाने की कोशिश की। इसी पर सांड भड़क गया। सड़क पर तड़पने लगे खजान सिंह
सांड के हमले से खजान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वो सड़क पर तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कांठ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चला। लेकिन, बुजुर्ग खजान सिंह को बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की पशु पकड़ दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवारा सांड को पकड़ लिया। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिर्फ हादसे के बाद कार्रवाई करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। नगर निगम के प्रति लोगों में नाराजगी
लोगों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लापरवाही को उजागर करती है। लोगों ने कहा- शहर के मंडी समिति क्षेत्र समेत कई इलाकों में आवारा पशुओं के झुंड के झुंड सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है। मुरादाबाद शहर में आवारा सांडों की वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो नगर निगम प्रशासन और न पशुपालन विभाग इस ओर ठोस कदम उठा पा रहे हैं। चंदन नगर की यह घटना एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे को सामने ले आई है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित बोलीं- दीपक से शादी होकर रहेगी:मुकदमों से हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा, सपा नेता पर लगे आरोप झूठे मेरी शादी कोई नहीं तोड़ सकता। वह महिला जितना चाहे दम लगा ले, हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा। महिला ने मुझ पर, मेरे मंगेतर और उनके परिवार पर झूठा मुकदमा लिखवाया है। इन मुकदमों से भी हमारी शादी नहीं रुकेगी। भले पैरोल पर आकर हमें शादी करनी पड़े। पढ़ें पूरी खबर..
https://ift.tt/LQWl9aq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply