![]()
सहारनपुर में 1 लाख का इनामी शहजाद एनकाउंटर में ढेर:गोकशी, गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे थे दर्ज, दो पुलिसकर्मी भी घायल
सहारनपुर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद मारा गया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार शहजाद पुत्र शहीद, ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर का निवासी था और पेशेवर गोकशी के मामलों में लिप्त बताया जा रहा था। वह चार मुकदमों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़ लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शहजाद के खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें गोकशी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर अपराध शामिल बताए जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply