DniNews.Live

सहारनपुर में लाइव आकर युवक-युवती ने खाया जहर:मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे दोनों, दो से लापता थे, बुआ के लड़के से की थी वीडियो कॉल

सहारनपुर में एक युवक और नाबालिग ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सहारनपुर में दो दिन से एक होटल में रह रहे थे। जहर खाने के बाद इन्हें शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इनकी मौत हो गई। युवक अपनी बुआ के लड़के के साथ संपर्क में था। उसने वीडियो कॉल कर उसे भी जहर की पुड़िया दिखाई थी। दरअसल, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कस्बा जौला के एक गांव निवासी अजमल पुत्र उमर मोहम्मद अपनी छोटे भाई की 14 वर्षीय साली शहराना को लेकर पिछले दो दिनों से घर से लापता था। किशोरी के पिता हकीम ने इस मामले में अजमल के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बुढ़ाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों पिछले दो दिनों से नानौता क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान अजमल लगातार अपनी बुआ के बेटे रिजवान के संपर्क में था। शुक्रवार को मामले ने उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया, जब अजमल ने रिजवान को वीडियो कॉल कर जहरीले पदार्थ का पाउच दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। रिजवान ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन अजमल ने किसी की एक न सुनी। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल कट करने के तुरंत बाद अजमल ने किशोरी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उधर, कॉल के बाद ही रिजवान ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन नानौता के होटल पहुंचे, जहां दोनों की हालत गंभीर मिली। मुंह से झाग निकल रहा था और हालत नाजुक थी। आनन-फानन में दोनों को रामपुर मनिहारान सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें शामली के कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, मृतक अजमल मंदवाड़ा गांव में भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाता था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *