सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 20 कोतवाल और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग में सख्ती और जवाबदेही का संदेश गया है। जारी आदेश के अनुसार, कोतवाल सतपाल सिंह को थाना बेहट से हटाकर थाना मंडी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोतवाल नेमचंद सिंह को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना मंडी भेजा गया है। इसी क्रम में कोतवाल रोजंत त्यागी को जनकपुरी, सतेंद्र नागर को कोतवाली देहात और जितेंद्र सिंह दीक्षित को देवबंद थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोतवाल प्रमोद कुमार को अपराध शाखा से बिहारीगढ़ थाना भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार मिश्रा को विशेष जांच प्रकोष्ठ से बेहट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील नागर को कोतवाली नगर, अमरपाल शर्मा को बड़गांव और रमेश चंद्र सिंह को तीतरों थाने का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कोतवाल धर्मेंद्र कुमार और भूपेंद्र कुमार को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। दरोगा स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। दरोगा अमित कुमार को पीआरओ से गागलहेड़ी थाना, संदीप कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ से देवबंद क्षेत्र की खानकाह चौकी और सुरेश कुमार को रामपुर मनिहारान से नकुड़ थाना भेजा गया है। विकास चारण को मंडी क्षेत्र की निर्यात निगम चौकी से तीतरों का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरोगा धर्मेंद्र कुमार और राजकुमार चौहान सहित अन्य को अपराध शाखा में नियुक्त किया गया है। अक्षय शर्मा को बिहारीगढ़ से हटाकर स्वाट टीम से संबद्ध किया गया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह फेरबदल जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इस बड़े स्तर के तबादले को पुलिस विभाग में अनुशासन, कार्यकुशलता और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply