Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली


                 सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सहारनपुर में पुलिए की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि थाना गंगोह पुलिस टीम गंगोह-नानौता मार्ग पर न्यू हॉलेंड शोरूम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गंगोह की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों संदिग्ध घबराकर बाइक मोड़कर भागने लगे। कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों बदमाश आम के बाग में भागकर पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मरगूल उर्फ गुल्लु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *