DniNews.Live

सहारनपुर में टीन शेड गिरने से दो की मौत:उत्तराखंड से फंक्शन में शामिल होकर लौट रहे थे,आंधी आने से हादसा


                 सहारनपुर में टीन शेड गिरने से दो की मौत:उत्तराखंड से फंक्शन में शामिल होकर लौट रहे थे,आंधी आने से हादसा

सहारनपुर में टीन शेड गिरने से दो की मौत:उत्तराखंड से फंक्शन में शामिल होकर लौट रहे थे,आंधी आने से हादसा

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड पर बीते रविवार की रात को हुए हादसे का अब CCTV वीडियो सामने आया है। घटना के चार दिन बाद सामने आए 41 सेकेंड के इस वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे तेज आंधी के बीच महज 24 सेकेंड में टीन का शेड गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गांव भटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (55) और नवादा निवासी रामकेश सैनी (56) के रूप में हुई थी। दोनों उत्तराखंड में एक पंचायत कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। CCTV फुटेज के अनुसार, दोनों बाइक सवार नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास महान एंटरप्राइजेज स्कूटी शोरूम के निकट पहुंचे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए दोनों ने सड़क किनारे बाइक रोकी और शोरूम के बाहर लगे टीन शेड के नीचे खड़े हो गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि वे ठीक से संभल भी नहीं पाते हैं कि तेज हवा के झोंकों से शेड हिलने लगता है। उनके टीन शेड में खड़े होने के महज 24 सेकेंड के भीतर तेज हवा का एक जोरदार झोंका आता है और पूरा टीन शेड अचानक टूटकर सीधे दोनों के ऊपर गिर जाता है। भारी शेड के नीचे दबते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और मौके पर ही दम तोड़ देते हैं। रात करीब 12:30 बजे पुलिस गश्त के दौरान वहां से गुजर रही थी। सड़क किनारे खड़ी बाइक देखकर पुलिस को शक हुआ। आसपास जांच करने पर शेड के नीचे दोनों लोग दबे मिले थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *