DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा में महिला का शव फंदे से लटका मिला:पिता बोले- बाइक की मांग को लेकर करते थे मारपीट, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पति पंजाब में करता है मजदूरी, परिवार में दो बेटियां मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाड़ा पंचायत स्थित टिकाऊलवा वार्ड संख्या 10 निवासी नीरज सादा की 28 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। कुंती देवी चार बहनों में तीसरे स्थान पर थीं। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग ढाई वर्ष और दो वर्ष बताई जा रही है। पति नीरज सादा पंजाब में मजदूरी करता है। पड़ोसियों से फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली कुंती देवी का मायका महिषी प्रखंड के बलियासिमर गांव में है। मृतका के पिता महेंद्र सादा ने बताया कि गुरुवार की शाम तक उनकी बेटी की अपनी मां से बातचीत हुई थी और तब सब कुछ सामान्य लग रहा था। देर रात पड़ोसियों से फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो घर में कोई मौजूद नहीं था। पिता बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से एक बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका की मां ललिता देवी ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना अध्यक्ष बोले- फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


https://ift.tt/lIicTz6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *