सहरसा में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सहरसा नगर निगम की ओर से शुक्रवार की रात एक सराहनीय पहल की गई। नगर निगम की महापौर बैन प्रिया और नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई चौक-चौराहों पर जाकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिए गए। मौसम बदलते ही हरकत में आया निगम प्रशासन अचानक मौसम में आए बदलाव और सुबह से ठंड बढ़ने के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ। महापौर बैन प्रिया ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह जरूरी लगा कि जो कंबल उपलब्ध हैं, उन्हें तुरंत जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरित किए जा रहे कंबल पिछले वर्ष के बचे हुए हैं, लेकिन ठंड से बचाव में यह लोगों के लिए काफी मददगार साबित होंगे।महापौर ने कहा कि नगर निगम में पहले से उपलब्ध कंबलों को जरूरतमंदों के बीच बांटने का निर्णय इसलिए लिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की वजह से परेशान न हो। रैन बसेरा से की शुरुआत महापौर ने बताया कि सबसे पहले शहर के रैन बसेरा में रह रहे लोगों को कंबल दिए गए। इसके बाद बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बेघर और गरीब लोगों के बीच वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखेगा। अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पत्र जारी किया गया है। उसी क्रम में नगर निगम स्तर पर भी राहत कार्य तेज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महापौर से अनुरोध किया गया था कि शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर स्वयं कंबल वितरण किया जाए। करीब ढाई सौ कंबल बांटे गए नगर आयुक्त के अनुसार करीब 250 कंबल जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जरूरत पड़ने पर आगे भी राहत के उपाय किए जाएंगे।
https://ift.tt/AkDueqn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply