DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा में बनेगा 80 फीट चौड़ा मॉडर्न पार्क:अभियंता चौक से DIG ऑफिस तक होगा निर्माण, नगर आयुक्त ने दी जानकारी

सहरसा नगर निगम शहर के अभियंता चौक से डीआईजी कार्यालय चौक तक सड़क किनारे एक आधुनिक पार्क विकसित करेगा। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने इस परियोजना की जानकारी दी है। यह पार्क अभियंता चौक से डीआईजी कार्यालय चौक तक, हवाई अड्डे की बाउंड्री वॉल और पटेल मैदान से सटे हिस्से में बनाया जाएगा। प्रस्तावित पार्क की चौड़ाई लगभग 80 फीट और लंबाई 600 फीट से अधिक होगी। नए पार्क के निर्माण से शहर वासियों को बड़ा फायदा मिलेगा। डीपीआर भी तैयार कर लिया गया परियोजना के लिए नगर निगम द्वारा डिजिटल सर्वे पूरा कराया जा चुका है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी तैयार कर लिया गया है। प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रभात कुमार झा ने बताया कि पार्क को इस तरह से विकसित किया जाएगा ताकि यह हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इसमें बुजुर्गों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तथा बच्चों के लिए खेलने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फूल-पौधे, हरियाली, वॉकिंग ट्रैक और सौंदर्यीकरण की विशेष व्यवस्था पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे, हरियाली, वॉकिंग ट्रैक और सौंदर्यीकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य सहरसा वासियों को शहर के बीचों-बीच एक सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित मनोरंजन स्थल उपलब्ध कराना है। यह पार्क न केवल पर्यावरण संतुलन में सहायक होगा, बल्कि लोगों को सुबह-शाम टहलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान भी प्रदान करेगा। नगर निगम ने इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/spba5SH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *