DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या:प्रेमी के डांस की फोटो देख सदमे में आई

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक 17 साल की नाबालिग लड़की का शव अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। परिवारवालों ने इसे आत्महत्या बताते हुए उसका अंतिम संस्कार के लिए तैयारी शुरु कर दी। लेकिन दाह संस्कार से ठीक पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शव को कब्जे में लिया। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया। फिलहाल एफएसएल की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। किचन में मां की साड़ी से फंदा लगा लिया मृतका की पहचान हराहरी वार्ड-17 निवासी महेश्वरी मंडल की 17 साल की बेटी पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार, शनिवार दोपहर पार्वती किचन में गई और वहीं मां की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक, घटना के समय घर में महिलाएं कामकाज में थीं। किसी को भनक भी नहीं लगी कि पार्वती ऐसा कदम उठा लेगी। प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला मृतका के भाई गणेश कुमार ने बताया कि पार्वती का गांव के ही पांडव कुमार नाम के युवक से एक साल से प्रेम संबंध था। परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार था और जल्द शादी की उम्मीद की जा रही थी। लौंडा डांसर होने का पता चलते ही टूट गई पार्वती परिवार ने बताया कि शनिवार को पता चला कि पांडव कुमार लौंडा डांस में काम करता है। यह बात जानकर पार्वती बहुत तनाव में आ गई। परिजनों का दावा है कि पार्वती इस बात से सदमे में चली गई और उसी सदमे में उसने खुद को फांसी लगा ली। भाई भजन-कीर्तन में गया था, फोन आया तो दौड़कर पहुंचा मृतका का भाई गणेश कुमार घटना के समय पड़ोस के गांव में भजन-कीर्तन की मंडली में गीत गाने गया था। उसकी पत्नी संगीता ने फोन कर बताया कि घर में बुरा हादसा हो गया है। गणेश ने बताया—“मैं भागता हुआ घर पहुंचा। देखा तो बहन फंदे से लटकी हुई थी। मैंने उसे नीचे उतारा और हमलोग दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए।” दाह संस्कार से पहले पुलिस पहुंची शनिवार शाम परिवार दाह संस्कार की तैयारी में लगा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनमा ईटहरी थाना पुलिस को सूचना दे दी कि लड़की की मौत संदिग्ध है और जांच होनी चाहिए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया—“फोन पर सूचना मिली कि नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मामला संवेदनशील है, इसलिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।” एफएसएल टीम जांच में जुटी, कई एंगल पर होगी पड़ताल पुलिस टीम ने घर के किचन, फंदा, कमरे और घटनास्थल के आसपास के हिस्सों का वैज्ञानिक आधार पर निरीक्षण किया है।
एफएसएल टीम ने फंदे, कपड़ों और कमरे से सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार ने आत्महत्या का दावा किया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस प्रतीक्षा कर रही है कि कहीं किसी तरह के दबाव, विवाद या उत्पीड़न की बात तो नहीं छिपाई गई है। पिता मजदूर, घटना के समय बाहर थे पार्वती के पिता मुगलसराय में मजदूरी करते हैं और घटना के दिन भी वहीं थे। पार्वती छह बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी बाकी बहनों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में थीं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पार्वती सामान्य थी और कभी नहीं लगा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई रविवार सुबह पुलिस शव को सदर अस्पताल लेकर गई, जहां मेडिकल बोर्ड के तहत उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण।


https://ift.tt/LN7s04X

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *