डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार की सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचे। इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाएं तय समय-सीमा में उपलब्ध कराना और उनके शिकायतों का समाधान करना है। यह कार्यक्रम सहरसा शहर स्थित विकास भवन के सामने ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद विजय सिन्हा दो पाली में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर के ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को जनता से मिले शिकायतों का विश्लेषण करना होगा और तुरंत समाधान के लिए रणनीति तैयार करनी होगी। सहरसा के बाद भागलपुर दौरा विजय कुमार सिन्हा ने बताया, सहरसा के बाद 4 जनवरी को भागलपुर जिले में भी इसी तरह आम जनता की बात सुनी जाएगी। वहां प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समाधान की रणनीति बनाई जाएगी। जहां संभव होगा, वहां ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि जनता के विश्वास को मजबूत किया जाए और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के दौरान सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं स्पष्ट रूप से रखें। इससे पहले पटना में अधिकारियों को दी थी चेतावनी पटना में गुरुवार को ज्ञान भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक CO के खराब प्रदर्शन पर नाराज दिखे। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी। कहा कि, सभी CO को अपने काम में सुधार के लिए सिर्फ एक मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो ऐसे अधिकारियों को बाढ़ के दौरान फील्ड में नहीं रहने दिया जाएगा। जनहित से जुड़े इस विभाग में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही विजय सिन्हा को संबंधित CO ने बाढ़ की स्थिति को काम न हो पाने का कारण बताया। इस पर मौजूद ADM ने कहा, सर, यह CO लापरवाह है। इसे पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की कड़ी हिदायत दी।
https://ift.tt/xDle70g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply